businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वनस्पति तेल आयात में पिछले साल 5 लाख टन का इजाफा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2019 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 vegetable oil imports increased by 5 lakh tonnes last year 413890नई दिल्ली। भारत ने पिछले वित्तवर्ष 2018-19 में 155 लाख टन से ज्यादा वनस्पति तेल का आयात किया जो वित्तवर्ष 2017-18 के मुकाबले करीब पांच लाख टन अधिक है। देश में तेल-तिलहन उत्पादन व विपणन वर्ष 2018-19 (नवंबर- अक्टूबर) के दौरान वनस्पति तेल का कुल आयात करीब 155.50 लाख टन रहा, जबकि इससे एक साल पहले 2017-18 में भारत ने 150.26 लाख टन वनस्पति तेल का आयात किया था। इस प्रकार वनस्पति तेल के आयात में सालाना आधार पर 3.5 फीसदी का इजाफा हुआ।

वनस्पति तेल में खाद्य एवं अखाद्य दोनों प्रकार के तेल शामिल होते हैं। खाद्य तेल का कुल आयात 2018-19 में 149.13 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले देश में खाद्य तेल का आयात करीब 145.17 लाख टन था।

तेल आयात के इन आंकड़ों का संकलन खाद्य तेल उद्योग संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। (आईएएनएस)

[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]


[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]