businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 340 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 10, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tumbles down by 340 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 339.90 अंकों की गिरावट के साथ 26,297.38 पर और निफ्टी 100.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,859.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 85.54 अंकों की गिरावट के साथ 26,551.74 पर खुला और 339.90 अंकों या 1.28 फीसदी गिरावट के साथ 26,297.38 पर बंद हुआ।

 दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,555.92 के ऊपरी और 26,261.61 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 49.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,911.00 पर खुला और 100.60 अंकों या 1.26 फीसदी गिरावट के साथ 7,859.95 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,924.05 के ऊपरी और 7,848.45 के निचले स्तर को छुआ।

 बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 131.97 अंकों की गिरावट के साथ 9,444.41 पर और स्मॉलकैप 120.69 अंकों की गिरावट के साथ 10,611.00 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (2.29 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.17 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (4.11 फीसदी), वाहन (2.78 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (2.56 फीसदी), बैंकिंग (1.80 फीसदी) और रियल्टी (1.53 फीसदी)।