businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 96 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 96 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 96.29 अंकों की गिरावट के साथ 25,105.51 पर और निफ्टी 29.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,511.45 पर बंद हुए। सुबह सेंसेक्स 35.74 अंकों की तेजी के साथ 25,237.54 पर खुला और 96.29 अंकों यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 25,105.51 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,276.31 के ऊपरी और 25,056.18 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी 2.60 अंकों की तेजी के साथ 7,543.30 पर खुला और 29.25 अंकों यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 7,511.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,560.55 के ऊपरी और 7,497.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 35.39 अंकों की गिरावट के साथ 8,961.96 पर और स्मॉलकैप 81.76 अंकों की गिरावट के साथ 9,761.22 पर बंद हुए। बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.47 फीसदी), रियल्टी (0.052 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.06 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.04 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।