businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 74 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 23, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 74 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 74.19 अंकों की गिरावट के साथ 25,031.32 पर और निफ्टी 18.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,493.35 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 2.58 अंकों की तेजी के साथ 25,108.09 पर खुला और 74.19 अंकों यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 25,031.32 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,197.50 के ऊपरी और 24,878.66 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 2.55 अंकों की तेजी के साथ 7,514.00 पर खुला और 18.10 अंकों यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 7,493.35 पर बंद हुआ।

 दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,534.80 के ऊपरी और 7,441.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 56.11 अंकों की तेजी के साथ 9,018.07 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 55.13 अंकों की तेजी के साथ 9,816.35 पर बंद हुआ।

 बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस (1.43 फीसदी), धातु (1.13 फीसदी), वाहन (0.73 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.55 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.48 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के चार सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (4.06 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.56 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.12 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.90 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।