businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 68 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 13, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 68 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 68.26 अंकों की गिरावट के साथ 27,940.64 पर और निफ्टी 25.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,357.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 39.66 अंकों की तेजी के साथ 28,048.56 पर खुला और 68.26 अंकों यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 27,940.64 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबारों में सेंसेक्स ने 28,098.74 के ऊपरी और 27,822.70 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी सुबह 21.95 अंकों की तेजी के साथ 8,405.25 पर खुला और 25.45 अंकों यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 8,357.85 बंद हुआ। दिनभर के कारोबारों में निफ्टी ने 8,408.00 के ऊपरी और 8,320.35 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 31.10 अंकों की गिरावट के साथ 10,102.17 पर और स्मॉलकैप 24.81 अंकों की गिरावट के साथ 11,159.54 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.99 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.56 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.36 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।