businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में भारी गिरावट, 499 अंक टूटा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 499 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 498.82 अंकों की गिरावट के साथ 29,182.95 पर और निफ्टी 143.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,808.90 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 119.83 अंकों की तेजी के साथ 29,801.60 पर खुला और 498.82 अंकों यानी 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 29,182.95 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,844.16 के ऊपरी और 29,070.48 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 44.25 अंकों की तेजी के साथ 8,996.60 पर खुला और 143.45 अंकों यानी 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 8,808.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,996.60 के ऊपरी और 8,775.10 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए।

मिडकैप 32.49 फीसदी की गिरावट के साथ 10,738.59 पर और स्मॉलकैप 49.49 फीसदी की गिरावट के साथ 11,329.26 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (2.17 फीसदी), बिजली (0.88 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.20 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।