businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दो बंदरगाहों का विकास होगा : फडणवीस

Source : business.khaskhabar.com | Dec 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 private sector to develop two ports in maharashtra devendra fadnavisनागपुर। महाराष्ट्र में निजी क्षेत्र द्वारा दो बंदरगाह विकसित किए जाएंगे और ये एक साल में परिचालन में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तटीय कोंकण में दो बंदरगाहों दिघी व जयगढ का विकास निजी क्षेत्र के खिलाडियों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा रायगढ में करान्जा बंदरगाह का शिलान्यास हो चुका है। यह दो-तीन साल में बनकर तैयार होगा। फडनवीस ने अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार नवी मुंबई में बंदरगाह के विकास पर भी काम कर रही है।

फडणवीस ने कहा कि सरकार राज्यभर में ऎसे जेल परिसरों पर विचार कर रही है जिनमें निचली अदालतें लगेंगी। दो दिन पहले फडणवीस ने कहा था कि आवासीय व कारोबारी क्षेत्र में स्थित केंद्रीय कारागार को शहर की सीमा के बाहर ले जाया जाएगा। इसी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नए विकसित किए जाने वाले परिसरों में जेल, निचली और सत्र अदालतें होंगी। उन्होंने कहा कि ये जेल परिसर तैयार होने के बाद निचली अदालतें इनके अंदर की सुनवाई कर सकेंगी। फडणवीस ने कहा, "हम परिसर में ही निचली अदालत स्थापित करने के लिए उच्च न्यायालय से संपर्क करेंगे।" उन्होंने बताया कि सरकार ने कई स्थानों पर ऎसे परिसरों की स्थापना के लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया है।