ओयो ने हर्षित व्यास को चीफ बिजनेस ऑफिसर नियुक्त किया
Source : business.khaskhabar.com | Nov 14, 2019 |
नई दिल्ली। ओयो होटल्स एंड होम्स ने बुधवार को हर्षित व्यास को भारत में
अपने कारोबार के लिए चीफ बिजनेस ऑफिसर नियुक्त किया है। एक बयान में ओयो ने
कहा कि यह नियुक्ति एक अक्टूबर, 2019 से प्रभावी है।
बयान में कहा गया कि भारत के चीफ बिजनेस ऑफिसर बनाए जाने से पहले उन्हें पश्चि क्षेत्र के प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई थी।
व्यास ओयो में 2013 में शामिल हुए थे।
कंपनी
ने कहा, "ओयो में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ओयो का अंतर्राष्ट्रीय
बाजार में नेतृत्व किया, जिसके तहत उन्होंने स्थानीय नागरिकों की एक टीम
बनाई, विभिन्न व्यावसायिक मॉडलों का परीक्षण किया और मलेशिया में संपत्ति
भागीदारों के साथ संबंध बनाए।" (आईएएनएस)
[@ अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX]
[@ योग की कुछ मुद्राएं इन रोगियों के लिए घातक]
[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]