businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मुंबई दुनिया का 16वां सबसे महंगा आवासीय बाजार : रपट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 07, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 mumbai is 16th most expensive prime residential market  report 372586मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया के सबसे मंहगे प्रमुख आवासीय बाजारों में 16वें स्थान पर है। नाइट फ्रैंक की बुधवार को प्रकाशित एक रपट में यह जानकारी दी गई है। द वेल्थ रिपोर्ट 2019 में दुनिया के 20 सबसे महंगे प्रमुख आवासीय बाजारों में महाराष्ट्र की राजधानी एकमात्र भारतीय शहर है।

रपट के अनुसार, मुंबई में 10 लाख डॉलर में लगभग 100 वर्गमीटर जमीन खरीद सकते हैं। इसका मतलब यहां जमीन की कीमत 930 डॉलर प्रति वर्गफुट है। सर्वे के अनुसार, दिल्ली में आवासीय संपत्ति 10 लाख डॉलर में 201 वर्गमीटर जमीन खरीद सकते हैं, वहीं बेंगलुरू में यह दर 10 लाख रुपये में 334 वर्गमीटर है।

हालांकि, 2018 में वैश्विक रूप से आवासीय संपत्ति की कीमतों में वृद्धि के मामले में मुंबई 0.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 67वें स्थान पर रही। नाइट फ्रैंक प्राइम इंटरनेशनल रेजीडेंशियल इंडेक्स के अनुसार, इस सूची में 1.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ दिल्ली (55वें) और 1.1 प्रशित वृद्धि के सात बेंगलुरू (56वें) मुंबई से बहुत बेहतर हैं।

(IANS)

[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल]


[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]