businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फरवरी में भारत के घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 8.4 फीसदी वृद्धि

Source : business.khaskhabar.com | Apr 03, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india domestic air passengers rise 84 percent in february 436421नई दिल्ली। भारत का घरेलू हवाई यात्री यातायात फरवरी में सालाना आधार पर 8.4 फीसदी बढ़ा है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में इसका पता चला। भारत के घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि इसके राजस्व यात्री किलोमीटर के हिसाब से मापी गई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, जापान, रूस और अमेरिका जैसे प्रमुख विमानन बाजारों में दूसरी सबसे तेज वृद्धि दर्ज की है।

इस अवधि में भारत के घरेलू यात्री यातायात में खासा इजाफा हुआ। वहीं रूसी संघ ने इस स्तर पर 7.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

भारत इस मामले में अमेरिका के घरेलू दर 10.1 फीसदी से कुछ पीछे है।

देश की घरेलू उपलब्ध यात्री क्षमता उपलब्ध सीट किलोमीटर (एएसके) में मापी गई है। इस आधार पर इसमें साल दर साल 9.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एएसके कुल उपलब्ध यात्री क्षमता की गणना का पैमाना है।

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन और कोविड-19 के प्रसार के कारण लोगों में व्याप्त भय के कारण मार्च में भारत के घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या घटने की पूरी संभावना है।

वर्तमान में किसी भी विदेशी या घरेलू यात्री उड़ान पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। फिलहाल कार्गो सेवा का ही संचालन हो पा रहा है। (आईएएनएस)

[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


[@ विज्डन की टेस्ट व वनडे टीम में कोहली सहित 4 भारतीय शामिल, पाक खिलाड़ी नहीं बना सके जगह]


[@ प्रेग्नेंसी में नारियल पानी खास लाभकारी ]