businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

2019 की पहली छमाही में हुआवेई के राजस्व में 23.2 फीसदी की उछाल

Source : business.khaskhabar.com | July 31, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 huawei revenues up 232 percent in first half of 2019 396473शेन्झेन। अमेरिका व चीन में व्यापार युद्ध के बावजूद चीनी स्मार्टफोन कंपनी हुआवेई का 2019 का जनवरी से जून का राजस्व 23.2 फीसदी बढक़र करीब 58.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हुआवेई के चेयरमैन लियांग हुआ के अनुसार, संचालन सुचारू रूप से चल रहा है और संगठन हमेशा की तरह मजबूत है।

प्रभावी प्रबंधन व सभी वित्तीय संकेतकों में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ हुआवेई का व्यापार मजबूत बना हुआ है।

हुआवेई के उपभोक्ता व्यापार में पहली छमाही का बिक्री राजस्व करीब 32.08 अरब डॉलर है।

कंपनी ने कहा, ‘‘हुआवेई ने अपने उपकरण पारिस्थितिकीय तंत्र के सभी प्रमुख उपयोगकर्ताओं को एक सहज अनुभव देने का कार्य शुरू किया है। आज तक हुआवेई मोबाइल सर्विसेज इकोसिस्टम में 800,000 से ज्यादा पंजीकृत डेवलपर्स हैं व दुनिया भर में 50 करोड़ उपयोगकर्ता हैं।’’
(आईएएनएस)

[@ नकारात्मक भूमिकाओं से ब्रेक का आनंद ले रही हैं अनीशा हिंदुजा]


[@ मशहूर अभिनेत्री वेश्यावृति में लिप्त..ऐसे फंसाती थी पुरूषों को]


[@ अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...]