businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा टूव्हीलर्स ने 10 लाख नए ग्राहक जोड़ बनाया विश्व रिकॉर्ड

Source : business.khaskhabar.com | Apr 03, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 honda two wheeler 10 million new customer additions made world record 304604नई दिल्ली। होंडा टूव्हीलर्स इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष में एक ही वित्त वर्ष में 10 लाख से अधिक नए ग्राहकों को जोड़ विश्व रिकार्ड बनाया है। इस दौरान वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी ने कुल 61,23,886 वाहनों की बिक्री की, जो साल-दर-साल आधार पर 22 फीसदी की वृद्धि दर है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि होंडा टूव्हीलर्स इंडिया की वित्त वर्ष 2016-17 में कुल बिक्री 50,08,230 वाहनों की थी जो वित्त वर्ष 2017-18 में बढक़र 61,23,886 वाहनों की हो गई। इस प्रकार कंपनी ने कुल 11,15,656 नए ग्राहक जोड़े। कंपनी का दावा है कि यह विश्व रिकार्ड है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2016-17 में होंडा की घरेलू बिक्री 47,25,067 वाहनों की थी, जो वित्त वर्ष 2017-18 में बढक़र 57,75,243 वाहनों के आंकड़े को पार कर गई, जो एक रिकार्ड है। विश्वस्तरीय मंच पर भी नए रिकॉर्ड बनाते हुए निर्यात पहली बार 3 लाख के आंकड़े को पार कर गया। वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी ने कुल 2,83,163 वाहनों का निर्यात किया था, जो वित्त वर्ष 2017-18 में 23 फीसदी की वृद्धि के साथ 3,48,643 वाहनों की रही। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया, ‘‘2017-18 (वित्त वर्ष) होंडा के लिए बेहतरीन रहा है। एक ही वित्त वर्ष में होंडा टूव्हीलर्स इंडिया 10 लाख से अधिक नए उपभोक्ताओं को अपने साथ जोडऩे वाली पहली कंपनी बन गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को देखते हुए होंडा ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तय किए थे और 22 फीसदी की वृद्धि के साथ हमारी बिक्री 61,23,886 वाहनों के आंकड़े को पार कर गई। 4 नए मॉडलों, क्षमता विस्तार तथा 500 नए नेटवर्क आउटलेट्स के साथ होंडा ने मोटरसाइकिल खंड में भी अपने आप को मजबूती से स्थापित कर लिया है।’’ (आईएएनएस)

[@ ऐसे घर में नहीं रूकती लक्ष्मी]


[@ आदमियों की इन 5 आदतों से घुटती हैं महिलाएं ]


[@ दीपक जलाने से पहले, इसके रहस्य भी जानें, हैरान रह जाएंगे आप]