businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना हुआ और सस्ता, 27,000 रूपए से नीचे आया

Source : business.khaskhabar.com | May 30, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold price hits 11 month low of rs 27000 on weak global cuesमुंबई। विदेशों में कमजोर रूख के बीच मांग में कमी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों का लगातार गिरावट जारी है। सोने की कीमत पिछले 11 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। शुक्रवार को भी सोने के भाव में कमजोरी आई। सोना 0.20 फीसदी गिरकर 26,775 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। गुरूवार को सोना 26,830 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

गौर हो कि पिछले एक महीने में सोने के दामों में 2,500 रूपए से भी ज्यादा की गिरावट आई है। बाजार के जानकारों के मुताबिक गिरावट अभी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में सोना 25 हजार के स्तर से भी नीचे आ सकता है।

जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत 26,000 के स्तर से भी कम हो सकती है। चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी के भाव 40,500 प्रति किलो हो गए हैं। आरबीआई द्वारा सोना आयात नियमों में ढील देने से सोने के दामों में लगातार गिरावट आ रही है।