लिवाली के दम पर सोना,चांदी को मिला दम
Source : business.khaskhabar.com | Apr 07, 2014 |
नई दिल्ली। स्टाकिस्टों और फुटकर ग्राहकों की ताजा लिवाली के चलते दोनों बहुमूल्य धातुओं में तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 80 रूपए तेजी के साथ 29480 रूपए प्रति दस ग्राम हो गए। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढने से चांदी के भाव 150 रूपए चढकर 43630 रूपए किलो हो गए। > घरेलू बजार में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 80 रूपए की तेजी के साथ क्रमश: 29480 रूपए और 29280 रूपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। वहीं लिवाली समर्थन के अभाव में गिन्नी के भाव 100 रूपए टूटकर 24800 रूपए प्रति आठ ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 150 रूपए की तेजी के साथ 43630 रूपए किलो बंद हुए जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 40 रूपए टूटकर 42930 रूपए किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्व स्तर 81000 से 82000 रूपए प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुए।