businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कॉटन निर्यात चालू सीजन में 50 लाख गांठ होने की उम्मीद : उद्योग संगठन

Source : business.khaskhabar.com | Aug 18, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 cotton crop for 2019 20 now estimated at 35450 lakh bales 449290मुंबई। उद्योग संगठन कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएआई) का अनुमान है कि भारत चालू कॉटन सीजन 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) में 50 लाख गांठ (एक गांठ में 170 किलो) कॉटन निर्यात कर सकता है जोकि पिछले साल से आठ लाख गांठ यानी 19.05 फीसदी ज्यादा होगा। कॉटन एसोसिएशन ने सोमवार को जारी अपने जुलाई महीने के आकलन में कॉटन उत्पादन अनुमान जून महीने के आकलन से 19 लाख गांठ बढ़ाकर 354.50 लाख गांठ कर दिया है।

संशोधित अनुमान के अनुसार, देश में चालू सीजन में कॉटन का उत्पादन 354.50 लाख गांठ, आयात 16 लाख गांठ और ओपनिंग स्टॉक 32 लाख गांठ के साथ कुल सप्लाई 402.50 लाख गांठ रहेगी जबकि घरेलू खपत 250 लाख गांठ, निर्यात 50 लाख गांठ होने पर 30 सितंबर, 2020 को सीजन के आखिर में बचा हुआ स्टॉक 102.50 लाख गांठ रहेगा।

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट अतुल गणत्रा ने आईएएनएस को बताया कि 102.50 लाख गांठ बकाया स्टॉक अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। इससे पहले कभी इतना कैरीफॉर्वर्ड स्टॉक नहीं रहा था।

उन्होंने कहा कि भारत का कॉटन दुनिया में अभी सबसे सस्ता है इसलिए इसकी निर्यात मांग बनी हुई और सीजन के आखिर तक निर्यात 50 लाख गांठ तक जा सकता है।  (आईएएनएस)

[@ खुलासा! जेनिफर बचपन में चुराती थी पैसे और...]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टॉप-6 पारियां]