businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आईओसी के नए चेयरमैन होंगे बी अशोक

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Ministry Approves B Ashok as Indian Oil Chairmanनई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बी अशोक को देश की सबसे बडी तेल कंपनी का प्रमुख नियुक्त किए जाने को मंजूरी दे दी है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक बी अशोक को सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने 9 अक्टूबर 2013 को कंपनी का प्रमुख चुना था।

 लेकिन पूर्व संप्रग सरकार इन्हें नियुक्त नहीं कर सकी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय में अशोक की नियुक्ति की फाइल पिछले महीने से लंबित थी। उसने इस पर प्रधान से टिप्पणी मांगी थी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्री ने अशोक की नियुक्ति पर सहमति जता दी है और इस फाइल के पर आगे की कार्यवाही के लिए इसे कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को भेजा गया है।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति से मंजूरी मिलने के बाद इस बारे में औपचारिक नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा। 57 वर्षीय अशोक आरएस बुटोला का स्थान लेंगे जो 31 मई को सेवानिवृत्ति हुए।