businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विदेशी पूंजी भंडार मामले में भारत 8वें स्थान पर

Source : business.khaskhabar.com | Oct 05, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 India ranked 8th in the foreign capital reservesनई दिल्ली। विदेशी पूंजी भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष 10 देशों में आठवें स्थान पर है। यह जानकारी विश्व बैंक के एक अद्यतन आंक़डे से मिली। विश्व बैंक के "डाटा" खंड में "इंडिकेटर" पृष्ठ पर "अर्थव्यवस्था और विकास" मुख्य शीर्षक के तहत "कुल भंडार (स्वर्ण भंडार और डॉलर सहित)" उप शीर्षक लिंक से जु़डे पृष्ठ पर उपलब्ध ताजातरीन 2013 के आंक़डे के मुताबिक चीन के पास दुनिया में सबसे ब़डा 3,880 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी पूंजी भंडार है। विश्व बैंक के मुताबिक इस भंडार में संबंधित देशों का स्वर्ण भंडार भी शामिल है।
 इसके अलावा इसमें विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर), अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में संबंधित देश का सुरक्षित भंडार और विदेशी मुद्रा भंडार को शामिल किया गया है। स्वर्ण भंडार की गणना 31 दिसंबर 2013 को लंदन में सोने की कीमत के आधार पर की गई है और पूरा आंक़डा डॉलर में है। यह सूची हालांकि सर्वाधिक से न्यूनतम भंडार के आधार पर सजाई गई नहीं है, बल्कि देशों के नाम के वर्णक्रम पर आधारित है। विभिन्न देशों के आंक़डों की तुलना करने पर चीन का भंडार सबसे अधिक देखा गया। सूची के मुताबिक आलोच्य अवधि में भारत के पास 298 अरब डॉलर का विदेशी पूंजी भंडार है और यह आठवें स्थान पर है।
चीन के अलावा भारत से अधिक भंडार रखने वालों में हैं जापान, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, रूस, ब्राजील और कोरिया गणराज्य। भारत से कम भंडार वाले शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं सिंगापुर और जर्मनी।
दुनिया के 10 सबसे ब़डे विदेशी पूंजी भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) वाले देशों की सूची इस प्रकार है :
1. चीन - 3,880, 368,275,099 डॉलर
2. जापान - 1,266, 851,419,539 डॉलर
3. सऊदी अरब - 737, 796,506,890 डॉलर
 4. स्विट्जरलैंड - 5,36,23,52,92,234 डॉलर
5. रूस - 509,69,20,81,493 डॉलर
6. ब्राजील - 358,81,64,26,347 डॉलर
7. कोरिया गणराज्य - 345,69,41,01,316 डॉलर
8. भारत - 298,09,24,83,487 डॉलर
9. सिंगापुर - 277,79,77,12,875 डॉलर
10. जर्मनी - 198,53,51,81,129 डॉलर