businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तोशिबा को 8.7 अरब डॉलर का घाटा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 11, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 toshiba announces 87bn dollar net loss in 2016 245252टोक्यो। जापान की प्रौद्योगिकी दिग्गज तोशिबा को वित्तवर्ष 2016 में 965.9 अरब येन (8.7 अरब डॉलर) का नुकसान हुआ है। कंपनी ने गुरुवार को वित्तीय नतीजे जारी कर यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 31 मार्च को खत्म हुए पिछले वित्तवर्ष के वित्तीय नतीजों को गुरुवार को जारी किया, जो ऑडिटर से आंशिक स्वीकृति मिल पाने के कारण तीन मौकों पर स्थगित  कर दिया गया था।

तोशिबा की वित्तीय हालत पिछले साल परमाणु बिजली संयंत्र खंड को बंद करने से बिगड़ी है। अमेरिका में कंपनी ने मार्च में अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया। साथ पिछले हफ्ते कंपनी ने अपने आप को टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज से हटा लिया।

कंपनी ने बताया कि इसके कारण तोशिबा का बाजार मूल्य नकारात्मक 552.9 अरब येन हो चुका है।

इसके अलावा जापानी समूह ने वित्त वर्ष 2016 में 270.79 अरब येन के परिचालन आय की जानकारी दी है। कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 5.5 फीसदी की गिरावट देखी गई है और यह 4,870 अरब येन रही।

चालू वित्तवर्ष में जो 31 मार्च, 2018 को खत्म होगी, तोशिबा ने वापस मुनाफे का अनुमान लगाया है और कहा है कि 230 अरब येन तक का मुनाफा हो सकता है।

कंपनी ने इसके अलावा अपनी परिचालन आय में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है, जो बढक़र 400 अरब येन होगी।
(आईएएनएस)

[@ सलमान से पूछा गया-आपके अपने बच्चे कब होंगे? जानिए,क्या था जवाब]


[@ कुछ बातें छिपाएं अपने Boyfriend से]


[@ कैसे करें किसी अनजान लडकी से बात, अपनाएं ये टिप्स ]