businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 48 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 30, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 48 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 48.39 अंकों की गिरावट के साथ 22,417.80 पर और निफ्टी 18.85 अंकों की गिरावट के साथ 6,696.40 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 51.44 अंकों की तेजी के साथ 22,517.63 पर खुला और 48.39 अंकों यानी 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 22,417.80 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,680.46 के ऊपरी और 22,284.96 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 9.70 अंकों की तेजी के साथ 6,724.95 पर खुला और 18.85 अंकों यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 6,696.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,780.15 के ऊपरी और 6,656.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई।

 मिडकैप सूचकांक 82.66 अंकों की गिरावट के साथ 7,323.46 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 125.79 अंकों की गिरावट के साथ 7,489.87 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों वाहन (0.37 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.16 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.03 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के रियल्टी (5.30 फीसदी), बिजली (2.08 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.03 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.00 फीसदी) और धातु (1.15 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।