businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पंजाब, हरियाणा ने 240 लाख टन धान खरीदे

Source : business.khaskhabar.com | Nov 20, 2017 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 punjab haryana procure 240 lakh tonnes paddy 273123चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा ने अबतक 240 लाख टन धान की खरीदारी कर ली है। यह जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने रविवार को दी।

पंजाब ने 173 टन धान खरीदा है और हरियाणा ने लगभग 67 टन धान खरीदे हैं। दोनों राज्य इस मौसम में रिकॉर्ड धान खरीदी की ओर अग्रसर हैं।

सरकारी एजेंसियों ने पंजाब की अनाज मंडियों में आए धान के 98.5 प्रतिशत हिस्से की खरीददारी की है और हरियाणा ने लगभग 95 प्रतिशत। बाकी धान चावल मिलों और निजी व्यापारियों ने खरीदे हैं।

पंजाब के इस वर्ष 182 लाख टन धान की खरीदारी करने की उम्मीद है। पिछले फसली मौसम में इसने 168 लाख टन धान खरीदे थे।

हरियाणा की मंडियों में पिछले वर्ष के 62 लाख टन के मुकाबले काफी अधिक मात्रा में धान पहुंच रही है।

दोनों राज्यों में धान की खरीदारी पहली अक्टूबर को शुरू हुई थी, और यह नवंबर अंत तक जारी रहेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब में इस खरीफ मौसम में धान की खरीदारी के लिए 33,800 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मंजूर की है। (आईएएनएस)

[@ चाहिए तरक्की तो कुछ इस तरह बनाएं अपना CV]


[@ जॉब बदल रहें हैं तो जरूर पढ़े ये]


[@ झट से पाएं ढीली त्वचा में कसाव,कैसे आइये जानते हैं]