businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अशोक लीलैंड के लॉजिस्टिक्स वाहनों की श्रृंखला प्रदर्शित

Source : business.khaskhabar.com | Mar 23, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 ashok leyland launches a series of logistics vehicles 187814नई दिल्ली। हिंदुजा समूह के दूसरे सबसे बड़े व्यावसायिक वाहन निर्माता, अशोक लीलैंड ने बुधवार को पूर्ण निर्मित लॉजिस्टिक्स वाहनों की अपनी श्रृंखला प्रदर्शित की।

इस अवसर पर अशोक लीलैंड के ग्लोबल ट्रक्स- प्रेसिडेंट अनुज कथूरिया ने कहा, ‘‘भारत में लॉजिस्टिक्स सेक्टर में तीव्र वृद्धि हो रही है और इसकी विकास दर 16 प्रतिशत सीएजीआर रहने की उम्मीद है। जहां नए निवेश आने से इस सेक्टर में नए अवसर पैदा होंगे, वहीं ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के द्वारा ये निवेश भारत को वैश्विक बाजार से जोड़ देंगे। भारत में क्षमता में सुधार की अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि भारत अपने जीडीपी का लगभग 14 प्रतिशत व्यय लॉजिस्टिक्स एवं परिवहन पर करता है, जबकि विकसित देशों में यह व्यय केवल आठ प्रतिशत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अवसंरचना पर सरकार के बल एवं लॉजिस्टिक्स और परिवहन के लिए एकीकृत, मल्टीमॉडल पॉलिसी के साथ हमें इस सेक्टर में काफी सुधार की उम्मीद है। वर्ष 2020 तक इस सेक्टर को 370 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।’’

कथूरिया ने कहा, ‘‘लॉजिस्टिक्स सेक्टर में ट्रक का सेगमेंट, जिसमें हमारा लगभग 45 प्रतिशत बाजार अंश है, 10 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ बढऩे की उम्मीद है। हम अपने वाहनों के द्वारा अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत करना चाहते हैं और अत्याधुनिक तकनीक पेश करना चाहते हैं? हमारे रेडी-टू-यूज, पूर्ण निर्मित, ग्राहकीकृत वाहन खासकर भारत के बाजार और परिस्थितियों के लिए बनाए गए हैं।’’
(आईएएनएस)

[@ प्याज बहुत ही उपयोगी,इसमें हैं एंटी बैक्टीरियल गुण]


[@ महिलाओं को करना है इम्प्रेस तो अपनाएं ये टिप्स]


[@ दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में, अपनाए ये 7 टोटके]