businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

घर ढूंढऩे में मदद करने वाले 5 एप्स

Source : business.khaskhabar.com | Feb 08, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 5 apps that will help you in home search 169275नई दिल्ली। आजकल तकनीक रियल एस्टेट उद्योग का चेहरा बदल रही है और घर खरीदनेवालों को उनकी उंगलियों पर ढेर सारी जानकारियां प्रदान करके रियल एस्टेट क्षेत्र में क्रांति ला रही है। ये मोबाइल एप आपको पसंदीदा स्थानों के अनुसार लिस्टिंग, डिजाइन, लागत और संपत्ति के अन्य विवरण खोजने की अनुमति देंगे।
 
ये एप्स संभावित खरीदारों के लिए पहले से अधिक जागरूकता लाने और बाजार के लिए अधिक संपूर्ण अवसर उत्पन्न कर रहे हैं। अपने नए साल के घर को खोजने के लिए यहां पांच अनिवार्य एप्लिकेशनों की सूची दी गई है।
 
1. एचडीएफसी रेड- यह एप घर खरीदारों को इसके प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध 27000 से अधिक प्रकार के घरों के समूह से सही घर ढूंढऩे का एक तकनीकी रूप से सक्षम उपाय है। मंच देश के प्रमुख शहरों में प्राथमिक आवासीय बाजार के 80 प्रतिशत से अधिक संपत्तियों को कवर करके, भारत के 23 शहरों की संपत्तियों को सूचीबद्ध करता है। यह एक गेमीफाइड इंटरफेस और कार्ड डिजाइन आर्किटेक्चर का मिश्रण करता है, जिससे आपको घर खोजने के लिए सहज और आसान अनुभव मिलता है।

2. नो ब्रोकर- यह घर किराए पर रखने का एप है, जो आपको बिना किसी ब्रोकर के वास्तविक घर मालिकों और वास्तविक किरायेदारों को जोडक़र ब्रोकरेज बचाने में मदद करता है। एक फ्लैट, मकान, घर, अपार्टमेंट और फ्लेटसाथी को किसी भी ब्रोकर के बिना खोजना इतना आसान नहीं था। इस एप से घर के मालिक और घर ढूंढऩेवाले किरायेदार सीधे बात कर सकते हैं, जिससे ब्रोकरेज बच सकती है।
 
3. नेस्तावे- नेस्तावे पर आप आसानी से बिना दलाली के सुसज्जित घर और पीजी ढूंढ़ सकते हैं। घर का किराया भी 6,000 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। नेस्तावे पर सभी घर टीवी, सोफे, पलंग, अलमारी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, वाईफाई से लैस हैं। वे आपके पर्यावरण के मुताबिक और परेशानी मुक्त जीवन के लिए घर प्रदान करते हैं।
 
4. मैजिकब्रीक्स- भारत में सबसे अच्छी संपत्तियों की एप्लीकेशनों में से एक, मैजिकब्रीक्स, एक सरल और सहज ज्ञान युक्त इंटरफेस में संपत्ति खोजने के सभी जटिल मापदंडों को डालता है। आप संपत्ति को खरीदने या उसे किराए पर रखने के लिए ढूंढ़ रहे हो, मैजिकब्रीक्स आपके समय और पैसा दोनों को बचाने में मदद कर सकता है। स्मार्ट एकीकरण और एक ही स्पर्श से एप पर कई घर देख सकते हैं। मैजिकब्रीक्स की एक और विशेषता बुद्धिमान खोज है, जो आपके विकल्प को कम करता है और आपको सबसे अच्छी जानकारी प्रदान करता है।
 
5. ट्रूलिया- ट्रूलिया उन व्यक्तियों को विस्तृत जानकारी देता है, जो एक स्थाई या अस्थाई रूप से रहने की जगह खोज रहे हो। यह संपत्ति, स्थान और रियल एस्टेट पेशेवरों की अंतदृष्टि प्रदान करता है। इस एप्लिकेशन से उपयोगकर्ता उनके निकटतम बिक्री या किराए पर घरों, अपार्टमेंट्स, निकटतम रेस्तरां, शैक्षिक संस्थानों, किराने की दुकानों, रास्ता, अपराध के स्थान, स्थानीय सुविधाओं, खुले घरों और कई चीजें देख सकते हैं। इसके अलावा यह एप्लिकेशन आपको नवीनतम कीमत छूट वाले घरों को खोजने में मदद करता है जो आपको सबसे अच्छी कीमत पर घरों की तुलना का निर्णय करने की अनुमति देगा।
(आईएएनएस)

[@ ब्रेकअप के बाद रणबीर इस अभिनेत्री को कर रहे डेट!]


[@ वाट्सएप, फेसबुक की लत से ये हैं नुकसान]


[@ UP ELECTION: आने वाले समय में अखिलेश की चुनौतियां]